
कोरबा(खटपट न्यूज़)। शुक्रवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस विभाग के अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने राज्यवार शहीद पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस के शहीद जवानों को हर वर्ष 21 अक्टूबर को याद किया जाता है। इन शहीदों में कोरबा जिले के भी 12 जवान शामिल हैं। शहीद जवानों को शोक धुन के मध्य शस्त्र झुका कर नमन किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अमर जवानों को नमन किया।

महापौर राजकिशोर प्रसाद , प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री विधायक ननकी राम कंवर, पाली-तानाखार के विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, कलेक्टर संजीव झा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी, सीएसपी दर्री रॉबिन्सन गुड़िया, एसडीओपी कटघोरा ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, नगर सेनानी पीबी सिदार,सूबेदार भुनेश्वर कश्यप ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों के उपस्थित परिजनों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर नमन किया। शहीद जवानों के परिवार वालों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार, जिला जेल के जेलर विजयानन्द सिंह, कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा, उरगा टीआई सनत सोनवानी, बालको टीआई मनीष नागर, करतला टीआई तेज कुमार यादव, कुसमुंडा टीआई राजेश जांगड़े, दीपका टीआई अनिल पटेल, कटघोरा टीआई अश्वनी राठौर,पाली टीआई राजीव श्रीवास्तव सहित सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव, रामपुर चौकी एवं साइबर सेल प्रभारी एसआई कृष्णा साहू, पत्रकार गृह निर्माण समिति कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, प्रेस क्लब सचिव दिनेश राज, कार्यकारिणी सदस्य धीरज दुबे, रमेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत जोशी, श्रवण साहू सहित उपस्थित अन्य पत्रकारों व पुलिस अधिकारियों, ने भी अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।















