Tuesday, March 24, 2026
Home रायपुर पुलिस वाले के घर 1 लाख की चोरी…

पुलिस वाले के घर 1 लाख की चोरी…

रायपुर. राजधानी में अब तक आपने लोगों के घर में चोरी की कई वारदात के बारे में सुना होगा. लेकिन अब राजधानी में एक पुलिस आरक्षक के घर चोरी का मामला सामने आया है.

 चोरी भी छोटी-मोटी नहीं करीब 1 लाख रुपए के कैश और ज्वेलरी में शामिल है. प्रारंभिक जानकारी जो पुलिस से मिली है उसके मुताबिक धमतरी जिले के कुरुद थाना में पदस्थ आरक्षक जयप्रकाश प्रधान ने इसकी शिकायत पुरानीबस्ती थाने में की है.

आरक्षक ने थाने में जानकारी दी है कि वे अपने 2 भाई विजय प्रकाश प्रधान और रूपानंद प्रधान के साथ प्रोफेसर कॉलनी सेक्टर-2 में रहते है. 22 जुलाई को उनका पूरा परिवार सराईपाली किसी काम से गया था. जब वे 29 जुलाई को लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर रखी ज्वेलरी और कैश वहां नहीं है.

Advertisement Carousel