पुलिस ने बढ़ाई धमक,जिले भर में कॉम्बिंग गश्त

व्यापारी से चर्चा करते सीएसपी व कोतवाली टीआई

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के निर्देश पर त्योहारी सीजन में अपराधों पर रोकथाम तथा संदिग्धों की धरपकड़ हेतु सभी थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया जा रहा है।

चेकिंग में तैनात उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी

इस अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में होने वाले अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ किया जाना है। इस कड़ी में शनिवार को जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में शाम 6 बजे से सभी मुख्य चौक-चौराहों पर चेकिंग किया गया।

टीपी नगर में चेकिंग करते पुलिस जवान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व, नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Carousel