Friday, March 27, 2026
Home कोरबा पुलिस के हमलावरों की हुई गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

पुलिस के हमलावरों की हुई गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

कोरबा (खटपट न्यूज़)। करतला थाना में पदस्थ एवं डायल 112 के आरक्षकों पर ग्राम पसरखेत के मेला स्थल पर किए गए जानलेवा हमले और बलवा के आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इस कड़ी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों सितंबर सिंह राठिया पिता बिसाहू राम राठिया उम्र 27 वर्ष, डिगंबर सिंह राठिया पिता उजित राम राठिया उम्र 24 वर्ष, सिरजेश कुमार राठिया उर्फ सिरप पिता शंकरलाल राठिया उम्र 29 वर्ष , प्रदीप कुमार राठिया पिता ईश्वर सिंह राठिया उम्र 21 वर्ष, देवानंद राठिया पिता पति राम राठिया उम्र 27 वर्ष, सभी निवासी ग्राम चचिया को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराने की कार्यवाही की गई।
0 अपील : कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पुलिस एवं डायल 112 के कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन के सुरक्षा एवं सहयोग के लिए हैं । पुलिसकर्मियों से अनावश्यक उलझने , मारपीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel