Friday, March 27, 2026
Home कोरबा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग...

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग तेज, व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोरबा (खटपट न्यूज)। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग तेज हो गई है। मध्य नगरी व्यापारी संघ कोरबा ने इसको लेकर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को पत्र सौंपा है और दुकान के स्थान परिवर्तन की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि शराब दुकान के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों के अनुसार, शराब दुकान के चलते क्षेत्र में दिन-रात नशे में धुत लोग गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। सडक़ से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे उनका आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement Carousel