Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा पीपीई किट उधर-उधर फेंकने से लोगों में दहशत, मुक्तिधाम के आसपास फेंक...

पीपीई किट उधर-उधर फेंकने से लोगों में दहशत, मुक्तिधाम के आसपास फेंक कर जा रहे कर्मी…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना संक्रमण के कारण मौत को प्राप्त लोगों का अंतिम संस्कार के लिए शवों को मुक्तिधाम तक ले जाने वाले कर्मियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। नगर पालिक निगम के कोरबा जोन अंतर्गत वार्ड 4 के पुरानी बस्ती स्थित मुक्तिधाम में इस क्षेत्र के कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

बुधवार को यहाँ एक और शव का अंतिम संस्कार किया गया पर इस काम मे लगे एक कर्मी ने लापरवाही पूर्वक पीपीई किट को बस्ती मार्ग में चारदीवारी के किनारे रख दिया। इतना ही नहीं ग्लब्ज को भी इधर-उधर फेंक दिया। इस मार्ग के किनारे घर भी हैं और नदी की ओर भी आना-जाना लगा रहता है। इस तरह की घटना से दहशत लाजिमी है। किट निपटान के उचित निर्देश की जरूरत है

Advertisement Carousel