
कोरबा (खटपट न्यूज)। रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा डेम में 1 मई को 17 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया था। कल दोपहर किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार 1 मई रविवार को डिगापुर में रहने वाले कुछ युवक पिकनिक मनाने के लिए रजगामार चौकी क्षेत्र के बाघमारा डेम गए हुए थे पिकनिक मनाते समय कुछ युवक नहाने के लिए डेम पर उतरे थे वही कुछ युवक नहा कर वापस लौट गए थे चार किशोर डेम पर नहा रहे थे और डेम पार कर रहे थे डींगापुर निवासी अश्वनी टोप्पो पिता संजय टोप्पो अपने साथियों के साथ डेम पार कर रहा था कुछ किशोर डेम को पार कर वापस लौट गए लेकिन अश्वनी टोप्पो की सांसे बीच रास्ते में ही फूलने लगी अश्वनी टोप्पो डेम पार नहीं कर पाया और वह डेम बीच में ही डूब गया अश्वनी बचाव के लिए आवाज लगाते रहा लेकिन अश्वनी की आवाज उनके दोस्तों तक नहीं पहुंच पाया और वह पानी में डूब गया पिकनिक बनाने गए युवकों ने घटना की जानकारी ग्रामीण व रजगामार चौकी में दी सूचना प्राप्त होते ही रजगामार पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अश्वनी की खोज बिन पानी में करने लगे दूसरे दिन बिलासपुर के टीम मौके पर पहुंची और अश्वनी की खोजबीन शुरू की 5 दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा लेकिन अश्वनी की कोई जानकारी नहीं मिली अश्वनी का शव नहीं मिलने पर लोग तरह तरह की बातें करने लगे कहीं उनके दोस्तों ने ही कोई घटना को अंजाम तो नहीं दे दिया है रजगामार पुलिस एक सिरे से पिकनिक मनाने गए युवकों का बयान दर्ज कर विवेचना आरंभ कर ही रही थी तभी कल दोपहर अश्वनी का शव पानी पर तैरते दिखा किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली आज सुबह अश्वनी का अंतिम संस्कार किया गया फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं मामले में मर्ग कायम कर विवेचना आरंभ कर दी है।















