
कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। ग्राम नुनेरा-बसीबार मोड़ के पास दर्दनाक हादसा में साइकल सवार एक ग्रामीण की मौत हो गयी।
पाली थाना अंतर्गत ग्राम जमनीमुड़ा (बाँधाखार ) निवासी जीवन गोंड 45 जो की रोज़ की तरह राज़ मिस्त्री का कार्य करने दीपका की ओर जा रहा था
वही दीपका की ओर से तेज़ गति से आ रही पिकप वाहन का टायर फट जाने के कारण चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया और जीवन को वाहन में घसीटते हुए सड़क के नीचे ले गया जिससे साइकल सवार की मौत हो गयी।















