Monday, March 23, 2026
Home कोरबा पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में गौरव को मिला गोल्ड मेडल, जूनियर वर्ग में...

पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में गौरव को मिला गोल्ड मेडल, जूनियर वर्ग में जिले में प्रथम स्थान

कोरबा (खटपट न्यूज)। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 के जूनियर वर्ग में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील जैन के पुत्र गौरव जैन ने 85 किलो जूनियर वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

सुनील जैन ने कहा कि पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गौरव जैन ने यह सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लखपति सिंदूर, प्रदेश सचिव उदल कुमार बाल्मीकि एवं राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष ब्रह्म तिवारी ने गौरव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Advertisement Carousel