कोरबा-कटघोरा (खटपट न्यूज)। पाली महोत्सव देख कर घर वापसी के दौरान 11 लोगों से भरी टाटा मैजिक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में टाटा मैजिक के चालक की मौत हो गयी वही दो गंभीर रूप से घायल बताये जा रह है।

प्रशासन द्वारा दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम को देखने जिले के आसपास के ग्रामीण पहुंचते है, शुक्रवार को समापन कार्यक्रम देखकर लौट रहे पोंडी उपरोड़ा के ग्राम लैंगा से 11 लोगों से भरी टाटा मैजिक ट्रक की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गई। जिसमें वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पेंड्रा रोड बरबसपुर के पास घटित हुई टाटा मैजिक अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक चालक नरेश केशरवानी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया तथा टाटा मैजिक में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है.जिनका उपचार कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।















