Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा पाली-पोड़ी मार्ग में हुए सडक़ हादसे में कृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी...

पाली-पोड़ी मार्ग में हुए सडक़ हादसे में कृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी की मौत

कोरबा (खटपट न्यूज)। पाली-पोड़ी मार्ग में आज सुबह हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बोलेरो में स्कूटी फंसने के बाद भी 500 मीटर तक सवार महिला को घसीटा, बोलेरो सडक़ से उतरकर दो पेड़ को उखाड़ते हुए आगे जाकर थमी।

जानकारी के अनुसार यह हादसा पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली-पोड़ी मार्ग में आज सुबह लगभग 6:30 बजे घटित हुआ। नगर पंचायत पाली के वार्ड-2, उदय नगर निवासी व पाली में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विश्वेश दुबे की धर्मपत्नि श्रीमती स्वाति दुबे 30 वर्ष डीएव्ही पब्लिक स्कूल में पदस्थ थीं। आज प्रात: किसी कार्य से अपनी स्कूटी पर सवार होकर गईं थी और वापस लौटते समय पाली-पोड़ी मार्ग पर नानपुलाली के पास काफी तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी साइड छोडक़र रॉन्ग साइड जाकर स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था की स्कूटी समेत सवार स्वाति दुबे को करीब 500 मीटर तक घसीटने के बाद भी बोलेरो थमी नहीं बल्कि सडक़ से उतरकर दो बड़े वृक्षों को उखाड़ते हुए थमी। हादसे में स्वाति दुबे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की खबर फैलते ही सहकर्मियों समेत पूरे पाली नगर में शोक व्याप्त हो गया। सूचना पर पाली पुलिस घटना स्थल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनका अंतिम संस्कार पाली के मुक्तिधाम में किया गया। स्वाति दुबे की मौत से 3 वर्षीय पुत्री व 8 वर्षीय पुत्र के सिर से मां का साया छिन गया है।

Advertisement Carousel