Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा पार्षद अमरजीत की पहल : एसईसीएल अस्पताल को सौंपी 12 लाख रुपये...

पार्षद अमरजीत की पहल : एसईसीएल अस्पताल को सौंपी 12 लाख रुपये लागत की जीवनदायिनी मशीनें

कोरबा (खटपट न्यूज)। आज पूरा देश कोरोना के भयानक संक्रमण से जूझ रहा है, ऐसे में जरूरत है सकारत्मक सोच की। एक दूसरे के परस्पर सहयोग करने वाली भावना की, जो हमें इस विकराल समस्या से जल्द ही निजात दिलाएगी।
कुछ ऐसी ही सकारत्मक सोच एवं अपने क्षेत्र के लिए हमेशा सहयोग करने वाली भावना रखने वाले कुसमुण्डा क्षेत्र के ऊर्जावान पार्षद अमरजीत सिंह व शाहिद कुजूर द्वारा देखने को मिली जिन्होंने आज अपने सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों के लिए तकरीबन 12 लाख रुपये लागत की जीवनदायनी मशीनों की व्यवस्था अपने पार्षद मद से किया हैं।


इन मशीनों में 5 नग मल्टीपल पैरामॉनिटर 5 नग ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटोर मशीनें हैं, जिन्हें कुसमुण्डा क्षेत्र के मुख्यमहाप्रबन्धक आर पी सिंह की उपस्थिति में विभागीय अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया है। मुख्यमहाप्रबन्धक आर. पी. सिंह ने इन मशीनों के लिये दोनों पार्षदों का खुले दिल से धन्यवाद एवम आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिन समस्याओ के लिए लोगो को कोरबा- बिलासपुर जाना पड़ता है, वह सुविधा अब उन्हें हमारे दोनों विभागीय अस्पताल व कोविड सेंटर में उपलब्ध होगी, निश्चित रूप से यह अत्यंत ही सरहानीय है, क्षेत्र के पार्षदों के इस पुनीत योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।


बता दें 12 लाख रुपये की लागत से मिली इन मशीनों में से एक मशीन हैं – मल्टीपल पैरामॉनिटर स्क्रीनिग मशीन जैसा कि नाम से ही मालूम पड़ता, एक मशीन कई काम, इस मशीन के द्वारा आपके शरीर के तापमान (टेम्परेचर), ईसीजी, बीपी, पल्स एवम आज के मौजुदा हालातो को देखते हुए सबसे जरूरी ऑक्सीजन लेबल की जानकारी ये मशीन कुछ ही सेकेंड्स में प्रदान करती है। दूसरी मशीन है ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटोर यह मशीन वातावरण की हवा से ऑक्सीजन को लेकर जरूरतमंद तक पंहुचाने का कार्य करती है,जैसा कि आप सभी जानते है कि कोरोना की वजह से सांस लेने में दिक्क्क्त होती है,और अक्सर ऑक्सीजन लेबल कम हो जाता है,जिससे व्यक्ति की मौत तक हो जाती है,ऐसे में यह मशीन बहुत ही उपयोगी है।
इन दोनों मशीनों को 5-5 नग पार्षद अमरजीत सिंह एवं शाहिद कुजूर द्वारा एसईसीएल अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया है, जिसमे से 5 – 5 नग मशीन सीआरसी कोविड असपताल आदर्श नगर कुसमुण्डा , इसके अलावा 2 – 2 नग मशीनें सिपेट कोविड अस्पताल कोरबा में भी दी गयी हैं।
इस मौके पर क्षेत्र के पार्षद व एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह ने पूरी जानकारी साझा करते हुए बताया कि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से आज हालात बहुत खराब है, हमारे कुसमुण्डा क्षेत्र में भी इस महामारी की चपेट में अनेको लोग आ गए है,जिनमे से देखते ही देखते कुछ लोगों की तो जान तक चली गई, इसी दु:खद स्थिति को देखते हुए ततकाल अपने पार्षद निधि का उपयोग कर कोरबा नगर निगम कमिशनर से चर्चा किये,साथ ही प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल , कोरबा नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद एवम सभापति श्यामनारायण सोनी जी के निर्देश पर इन 14 नग जीवनदायनी मशीनों की व्यवस्था की गई है, ताकि हमारे क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई दिक्क्क्त हो तो इस सुविधा का लाभ नजदीक में ही उपलब्ध हो सके,समय पर लोगों की जान बच सकें। निश्चित ही क्षेत्र के पार्षदो द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत ही सरहानीय है, अमूमन देखा जाता है कि पार्षद निधि में कुछ ऐसे कार्य किये जाते है जिसमे से बड़ा हिस्सा मोटी कमीशन के रूप में स्वयं पार्षद हो गटक जाते है, यहां इन पार्षदों ने जरूरत के समय पार्षद निधि का सही उपयोग किया है,साथ ही पूरे प्रदेश के अन्य पार्षद व जनप्रतिनिधियों के लिए एक बड़ी मिशाल स्थापित की है।

Advertisement Carousel