Monday, March 23, 2026
Home कोरबा पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सक्ती से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास...

पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सक्ती से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जीते

रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. रुझानों में भाजपा की सरकार बन रही है. वहीं पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने अपने भतीजे भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल को 18673 मतों से हराया है। भूपेश बघेल को 91393 और विजय बघेल को 72720 वोट मिले हैं।
सक्ती विधानसभा से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जीत दर्ज कर ली है। सक्ती विधानसभा सीट से विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चरणदास महंत आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के डॉ. खिलावन साहू पिछड़ गए हैं। चरणदास महंत को 29,235 वोट मिले हैं। वे 1076 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के डॉ खिलावन साहू को 28,159 वोट मिले हैं।

Advertisement Carousel