Friday, March 27, 2026
Home कोरबा पहली बार विपरीत परिस्थिति में बेहतरीन बजट हुआ पेश : अग्रवाल

पहली बार विपरीत परिस्थिति में बेहतरीन बजट हुआ पेश : अग्रवाल

भाजपा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की पत्रवार्ता

कोरबा (खटपट न्यूज)। भाजपा प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि वित्तमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों में केंद्रीय बजट को तैयार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सदन में पेश आम बजट से अर्थ व्यवस्था गतिशील होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान पीपीई किट व मास्क देश आयात कर रहा था। अब कई देशों को निर्यात किया जा रहा है।

शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ जल, कृषि, परिवहन, उद्योग आदि क्षेत्रों में भारत को आर्थिक शक्ति बनाने का सुदृढ़ आधार बजट के जरिए सरकार ने दिया है। एफडीआई की सीमा को 74 प्रतिशत बढ़ाने में वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स रिर्टन भरने में छूट, स्टार्टअप की प्रक्रिया सरल बनाने सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्पतालों में तैनाती की नीति में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार विपरीत परिस्थिति में बेहतरीन बजट पेश हुआ है। इस बजट का लाभ दूरगामी होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास को ऊपर उठाने में तीन सेक्टर का योगदान होता है। पहला कृषि दूसरा ब्यापार ,उद्योग और तीसरा सर्विस इन तीनो से देश की आर्थिक तरक्की सुदृढ़ होता है। इन तीनो सेक्टर को ध्यान में रखते हुए बजट को तैयार किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के आय को दोगुना करने के लिए 2014 से ही संकल्पित है । देश के किसान खुशहाल होंगे तो ऑटोमेटिक जीवन स्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए औजार के रूप में काम करेगा।इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिंग , पूर्व गृह मंत्री व रामपुर विधायक ननकी राम कंवर पूर्व अध्यक्ष पवन गर्ग , गोपाल मोदी , ज्योतिनंद दुबे सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement Carousel