Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh पहल:दो साल से बिगड़े हैण्डपंप की मरम्मत कराया 3 घण्टे में

पहल:दो साल से बिगड़े हैण्डपंप की मरम्मत कराया 3 घण्टे में

धनबाद(खटपट न्यूज़)। तोपचांची के पिपराडीह गांव में विगत दो वर्षों से ख़राब पड़े चापाकल को युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो के प्रयास से मात्र तीन घंटे में मरम्मत करवा दिया गया।

युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो का निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों के जन- समस्याओं के समाधान में लगातार क्रांतिकारी सेवा कार्य जारी है। आज़ धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती पहाड़ी के तरायी में अवस्थित चितरपुर पंचायत के पिपराडीह गांव में अवस्थित स्वर्गीय धनेश्वर महतो के घर पास सार्वजनिक चापाकल का मरम्मत मात्र तीन घंटे में किया गया। उक्त चापाकल विभाग अधिकारियों के उदासीनता के कारण लगभग दो वर्षों से ख़राब पड़ा हुआ था, ग्रामीणों को पीने की पानी का बहुत दिक्कत हो रहा था।

ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो के द्वारा संज्ञान में लेकर धनबाद जिले के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल धनबाद और विभागीय उच्च पदाधिकारियों को संज्ञान दिया गया और आज मात्र तीन घंटे में पानी का समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीणों के द्वारा कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel