Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा पर्यावरण पर जेएसएस ने किया जागरूक, पौधारोपण कर वितरण भी किया

पर्यावरण पर जेएसएस ने किया जागरूक, पौधारोपण कर वितरण भी किया

कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में मंत्रालय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत आज हितग्राहियों को पौधे का वितरण किया गया। कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में जेएसएस स्टॉफ एवं विद्यालय के शिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा पौधरोपण किया गया। उपस्थित सभी ने पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ के नारे लगाए। कार्य्रक्रम में मुख्य अतिथि कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका निशा पाटिल सोनारे ने कहा कि पौधारोपण के सबसे सामान्य उद्देश्यों में से एक वनों को बढ़ावा देना है। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मनुष्य और प्रकृति का संबंध प्राचीन काल से ही बहुत घनिष्ठ रहा है। भोजन से लेकर आवास तक मानव अपनी सभी आवश्यकताए प्रकृति से पूरी करता रहा। समाज सेवी अरुण चौबे ने कहा कि अब तक मनुष्य ने विकास के नाम पर वनों को बहुत नुकसान पहुंचाया है लेकिन अब स्थिति को बदलने की जरूरत है। एक कवि ने पेड़ों के बारे में बहुत अच्छा लिखा है कि पेड़-पौधे और वन हैं मानव के लिए एक वरदान, मत करो इनका अपमान। इस अवसर पर जेएसएस के डायरेक्टर, परियोजना अधिकारी श्रीमती सावित्री जेना, फील्ड को-आर्डिनेटर किशोर महंत, कम्प्यूटर आपरेटर उमेश मकवाना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र, संजय, अनीता चौहान व हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisement Carousel