Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा पर्यावरण दिवस : बालको इंटक ने रोपे फलदार पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण...

पर्यावरण दिवस : बालको इंटक ने रोपे फलदार पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोरबा (खटपट न्यूज)। अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण का संदेश देने के लिये 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और उसके महत्व को बताना है कि हमें प्रकृति का संम्मान करना चाहिये।
आधुनिकता की दौड़ में भागने के कारण धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसका दुष्परिणाम समय समय पर हमें देखने को मिलता है। पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने से तापमान में तेजी देखने को मिलती है तो कही लंबे समय तक बारिश नहीं होती।

ऐसे में लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। पर्यावरण दिवस पर बालको इंटक के द्वारा इंटक कार्यालय बालको के प्रांगण में फलदार पौधे का रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का शपथ लिया गया। इस मौके पर बालको इंटक महासचिव जयप्रकाश यादव, बालको इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारी केवीएस राव, रमेश जांगड़, विमलेश साव, नितिन चंदेल, जितेन्द्र साहू, अनिल जाटवर, मनोज अनंत, पारस यादव, राकेश यादव, शैलू, अरविंद साहू, गणपति बैरागी ग्रामीण युवा इंटक अध्यक्ष विजय ठाकुर उपस्थित थे।

Advertisement Carousel