स्वच्छता अभियान के तहत की गई साफ-सफाई, जन शिक्षण संस्थान कोरबा का आयोजन
कोरबा (खटपट न्यूज) कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में पौधोरापण कर परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया।

जन शिक्षण संस्थान कोरबा के द्वारा 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्था सार्थक व नवदृष्टि के संस्थापक लक्ष्मी चौहान के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संपादित कराया गया। इस अवसर पर पौधारोपण के साथ-साथ संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जेएसएस के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षार्थियों के द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जेएसएस कोरबा के निदेशक, रिसोर्स पर्सन श्रीमती सावित्री जेना, श्रीमती कोयना सिंह, श्रीमती विजयलक्ष्मी महंत, श्रीमती तृष्या मोहंती, श्रीमती सत्या डेनियल, नरेन्द्र कुमार रात्रे सहित नरेन्द्र साहू, नीरज जायसवाल, संजय बरेठ सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
















