Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा परीक्षा शुल्क समायोजित करे विश्वविद्यालय : एनएसयूआई

परीक्षा शुल्क समायोजित करे विश्वविद्यालय : एनएसयूआई

कोरबा,(खटपट न्यूज)। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मसूद अहसन ने अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा शुल्क समायोजित करने की मांग की है। अहसन का कहना है कि महाविद्यालय के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को कक्षोन्नति करते हुए बिना परीक्षा कराए अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया है। यह निर्णय स्वागत योग्य है परंतु कोरोना महामारी की वजह से देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया की स्थिति खराब है। ऐसे में प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं से पूर्ण शुल्क ले लिया गया है जो कि न्याय संगत है। साथ ही अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं से भी पूर्व वर्षों की भांति संपूर्ण परीक्षा शुल्क लिया है। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा कराने महाविद्यालय में कोई व्यवस्था नहीं करनी है। उन्होंने मांग की है कि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुल्क को अगले वर्ष में समायोजित किया जाए और अंतिम वर्ष के छात्रों को उनका अतिरिक्त शुल्क वापस किया जाए।

Advertisement Carousel