Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा परसाई बने बिलासपुर रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य

परसाई बने बिलासपुर रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश परसाई को कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अनुसंशा पर बिलासपुर रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया। कांग्रेस नेता हरीश परसाई ने कहा कि क्षेत्र में यात्रियों की सुविधाओं और ट्रेनों के विस्तार और परिचालन सम्बन्धी मांगों को रेलवे के समक्ष प्रमुखता से रखा जायेगा। श्री परसाई ने अपनी नियुक्ति पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर रेलवे जोन में कोयला लदान सर्वाधिक राजस्व देने वाला कोरबा रेल खंड को यात्री सुविधाओं से वंचित रखा गया है। लम्बे समय से नयी यात्री ट्रेनों के विस्तार करने की मांग लंबित है बिलासपुर रेल मंडल की सिमा में आने वाले छोटे स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार नवनीकरण आरक्षण काउंटर जैसे अनेक कार्य करने की आवशयकताएं है। उन्होंने आगे कहा की रेल संबंधित अनेक विषयों को शहरवासी जिले व संघर्ष समिति के सदस्यों की राय लेकर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल अधिकारियों के समक्ष अपनी बात प्रमुखता से रखेंगे।

Advertisement Carousel