Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा पम्प हाऊस कालोनी में झुग्गी बस्तियों का होगा सर्वे, आदेश जारी

पम्प हाऊस कालोनी में झुग्गी बस्तियों का होगा सर्वे, आदेश जारी

कोरबा (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कोरबा अनुविभाग में सार्वजनिक उपक्रम को आबंटित/अर्जित भूमि पर अवस्थित पम्प हाऊस कालोनी में झुग्गी बस्तियों का सर्वेक्षण हेतु आदेश जारी किया गया है। सर्वेक्षण 3 दिवस के भीतर किया जाकर आवश्यक बिन्दुओं पर जानकारी कोरबा एसडीएम सुनील नायक द्वारा तलब की गई है। इस हेतु नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार श्रीमती आराधना प्रधान व दुकालूराम ध्रुव होंगे। दल प्रभारियों के साथ ही राजस्व और नगर निगम के सहायक कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Advertisement Carousel