पदोन्नति : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के एसपी बने आईपीएस त्रिलोक बंसल, राज्यपाल व डीजीपी ने बैच लगाकर दी शुभकामनाएं

रायपुर, (खटपट न्यूज)। राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी त्रिलोक बंसल को पदोन्नत होने पर बैच लगाया. उन्होंने श्री बंसल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि 30 जून को राज्य सरकार ने 40 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था जिसमे त्रिलोक बंसल को राज्यपाल के एडीसी पद से स्थानांतरण करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

Advertisement Carousel