पथर्रीपारा व कुआंभट्ठा क्षेत्र में लखन ने किया जनसंपर्क


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने पथर्रीपारा व कुआंभट्ठा क्षेत्र का जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
वार्डवासियों ने साफ-सफाई नहीं होने की जानकारी दी। श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के विधायक और नगर निगम के महापौर की निष्क्रियता के कारण यहां के लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। एक ऐसा अद्भुत अभियान जिसने मां बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। देश के अधिकांश गांव खुले में शौच से मुक्त हुए 11 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण हुआ। वहीं कोरबा में चारों तरफ साफ सफाई का अभाव और गंदगी का आलम है। निश्चित ही कोरबा में छोटे-छोटे स्लम बस्तियों में साफ सफाई की गंभीर समस्या है। जब महापौर था पूरे नगर निगम में साफ सफाई बिजली पानी सडक़ की समस्या नहीं होती थी लेकिन कांग्रेस के शासन में आज चारों ओर गंदगी पसरा हुआ है। आप सभी भाजपा को समर्थन दें निश्चित ही स्वच्छ कोरबा बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके साथ सम्मिलित थे।

Advertisement Carousel