Monday, October 26, 2026
Home रायपुर पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे…

पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे…

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी वन विभाग के दो अधिकारियों को ब्लैकमेल कर वसूली करता था। आरोपी राकेश तराटे ने दोनों अधिकैयों से 25 हज़ार रूपए वसूल लिए।

सिविल लाइन थाना से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश तराटे खुद को पत्रकार बताकर अधिकारियों को बलैकमेल करता था। इसी तरह आरोपी ने ने वनपाल के पद पर पदस्थ अधिकारी दीपक तिवारी और जंगल सफारी के सहायक संचालक विनोद सिंह ठाकुर के कार्यलाय से आरटीआई दस्तावेज निकालकर पहले ब्लैकमेल किया, फिर इसके एवज में दोनों से एक-एक लाख रुपए की डिमांड की थी।

पुलिस ने आगे बताया कि जिसके बाद दीपक तिवारी ने आरोपी को 10 हजार रुपये दे दिए थे और बाकि रकम दीपावली के बाद देने की बात कही थी। इसी तरह जंगल सफारी में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ विनोद सिंह ठाकुर से भी आरोपी ने एक लाख रुपए की मांग की थी। जिस पर विनोद सिंह ठाकुर ने आरोपी राकेश को 15 हजार रुपए दे दिया था। वन विभाग के ये दोनों अधिकारी आरोपी राकेश से काफी परेशान हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश तराटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel