पत्रकार दंपत्ति से मारपीट,उन्हीं पर FIR से आक्रोश

बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। बिलासपुर जिले के अभिलाषा परिसर में हुई घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने एक असामाजिक तत्व के कहने पर मारपीट के शिकार पत्रकार दम्पति के ही विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
इससे स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी है।
शनिवार को सदभाव पत्रकार संघ ने इस मामले में बैठक आयोजित कर नगर विधायक सहित आईजी और एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। बैठक में उपस्थित प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू ने बताया कि असामाजिक तत्व द्वारा उनकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और धक्का-मुक्की करते हुए गलत नियत से उनका हाथ पकड़कर घसीटा गया। इसके बावजूद पुलिस ने उस असामाजिक तत्व के बजाय पत्रकार पर ही मामला दर्ज कर लिया है।
पत्रकारों ने सदभाव पत्रकार संघ के बैनर तले बैठक आयोजित कर सोमवार को दोपहर 12 बजे आईजी,एसपी और नगर विधायक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। ज्ञापन के द्वारा सिरगिट्टी पुलिस की इस मनमर्जी वाली कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जाएगा। सौंपे गए ज्ञापन में पुलिस प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए इन 3 दिनों में कार्यवाही नहीं होने पर सभी पत्रकार उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, अखिल वर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, सुधीर तिवारी, शेख असलम ,राम गोपाल भार्गव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel