Monday, March 23, 2026
Home कोरबा भेजा यह मैसेज और कूद गया नदी में, तलाश जारी

भेजा यह मैसेज और कूद गया नदी में, तलाश जारी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एक युवक ने अज्ञात कारणों से नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना को अंजाम देने से पहले उसने मोबाइल पर मैसेज भी किया। युवक का नाम नवीन गुप्ता पिता अखिलेश गुप्ता 24 वर्ष निवासी काशीनगर बताया जा रहा है।

घटनास्थल

घटना शनिवार शाम 7 से 8 बजे के मध्य की है। सर्वमंगला मंदिर के निकट हसदेव घाट में साइकिल से युवक पहुंचा और शिवलिंग के पास अपनी साइकिल खड़ी कर कपड़ा और मोबाइल वहां रखा। इसके बाद वह नदी में कूद गया। यह सारा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। युवक के नदी में कूदने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिशों के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर सर्वमंगला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अजय सोनवानी मातहतों के साथ पहुंचे। रात में ही युवक की तलाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से की गई पर वह नहीं मिला।

आज सुबह फिर पुलिस व गोताखोरों की टीम वोट के साथ यहां पहुंची और स्थानीय गोताखोरों और लोगों की मदद से नदी में कूदे युवक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि युवक ने नदी में कूदने से पहले परिजन को मैसेज किया कि – मैं दुनिया छोड़ कर जा रहा हूं, मेरा सब सामान शिवलिंग के पास पड़ा हुआ है, आकर ले जाना। मौके पर रात में ही उसका मित्र व परिजन पहुंचे तो सायकल, मोबाइल मिला पर नवीन नहीं दिखा। एएसआई अजय सोनवानी ने बताया कि के नवीन अपनी मां के दूसरे के घर में काम करने जाने की बात पर नाराज होकर दोपहर करीब 1 बजे साइकिल लेकर घर से निकल गया था। माना जा रहा है कि इस आत्मग्लानि की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel