Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा पत्नी की हत्या, 9 किलोमीटर ऊपर पहाड़ में दफनाया लाश, पति गिरफ्त...

पत्नी की हत्या, 9 किलोमीटर ऊपर पहाड़ में दफनाया लाश, पति गिरफ्त में

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पहाड़ी कोरवा एक युवक ने 3 दिन पहले डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ की चढ़ाई में ले जाकर दफना दिया। जब एक अन्य ग्रामीण पहाड़ पर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर वारदात स्थल के लिए पुलिस रवाना गई लेकिन अभी लौटी नहीं है।
मामला बालको थाना के अधीन रजगगामार चौकी क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम पतरापानी में धानकछार गांव का है । यह पहाड़ी कोरवाओं का है। गांव से करीब 9 किमी ऊपर पहाड़ पर भी कुछ ग्रामीणों ने बस्ती भी बसा रखी है।बस्ती निवासी बिहानु कोरवा ने रविवार रात पत्नी रतिनो 30 वर्ष की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ पर ही जंगल में दफना दिया और खुद नीचे गांव में आ गया।
बताया जा रहा है कि नीचे गांव से कोई व्यक्ति ऊपर पहाड़ पर बस्ती में गया था। वहां दुर्गन्ध आने पर उसने जानकारी जुटाई तो रतिनो की हत्या का पता चला। इसके बाद उसने नीचे आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी समय आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बिहानु और रतिनो की शादी के दो साल हुए थे। दोनों की 3 माह की एक बच्ची भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद होता था। बहरहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Advertisement Carousel