Sunday, March 22, 2026
Home कवर्धा पंडरिया:आनंद सिंह ने किया कांग्रेस प्रवेश

पंडरिया:आनंद सिंह ने किया कांग्रेस प्रवेश

आनंद की वापसी से कांग्रेस होगी मजबूत

रायपुर/पंडरिया(खटपट न्यूज़)। शुक्रवार को रायपुर कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आनंद सिंह को विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। आनंद सिंह के कांग्रेस वापसी की खबर से क्षेत्र के युवाओं में हर्ष व्याप्त है। प्रवेश की खबर मिलते ही समर्थकों ने पंडरिया में आतिशबाजी कर हर्ष जताया। उल्लेखनीय है कि आनंद सिंह के पास संगठनात्मक दक्षता है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। यहां यह बताना लाजमी है कि आनंद सिंह के कांग्रेस प्रवेश के पश्चात अनेकों जनप्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में आनंद सिंह का नेतृत्व स्वीकार करते हुए कांग्रेस प्रवेश करेंगे, जिसकी चर्चा पंडरिया में सरगर्म है।

मिली जानकारी के अनुसार आनंद सिंह कांग्रेस वापसी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , मंत्री मो.अकबर , प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष , विधायक ममता चंद्रकार संहित युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संतोष कुमार कोलकुंडा , युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल , अमीन मेमन और जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी का सहयोग रहा।

Advertisement Carousel