Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा पंचायत सचिव कामबंद हड़ताल पर बैठे, सीईओ से हैं नाराज

पंचायत सचिव कामबंद हड़ताल पर बैठे, सीईओ से हैं नाराज

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जनपद पंचायत कटघोरा में पांचवी बार पदस्थ किए मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच एन खोटेल को हटाने की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जनपद के 53 पंचायतों के सभी सचिवों ने आज 11 नवम्बर से बेमुद्दत कामबंद हड़ताल शुरू कर दिया है। जनपद के समक्ष सुबह से सचिव हड़ताल पर हैं। इन्हें जनपद क्षेत्र के सरपंचों और जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर से लेकर जनपद सदस्यों का भी समर्थन मिला है। वे भी इनके साथ प्रदर्शन स्थल पर शामिल हो रहे हैं।
जनपद कटघोरा सचिव संघ ने कहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर एच. एन. खोटेल 5 वी बार और लंबे समय तक पदस्थ हैं। इतनी लंबी अवधि तक एक ही स्थान पर पदस्थ होने के कारण अब इनके कार्य शैली एंव व्यवहार, निर्वहन में बदलाव आ गया है और सचिवों के विरूद्ध अप शब्द का प्रयोग कर प्रताड़ित करते है एंव दबावपूर्वक कार्य कराते है जिससे हम सचिवों में मानसिक दबाव बना रहता है। लापरवाही के कारण इस बार दिपावली जैसे मुख्य त्यौहार में सचिवों को वेतन प्राप्त नही हुआ। इन सब बातों से सचिवों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हड़ताल अवधि में सचिव लोग जनपद व ग्रुप में नहीं रहेंगे तथा ग्राम पंचायत का कोई भी कार्य नहीं करेंगे।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel