Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा न्यू मधुबन रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ, विधायक का संचालक ने किया सम्मान

न्यू मधुबन रेस्टोरेंट का हुआ शुभारंभ, विधायक का संचालक ने किया सम्मान

कोरबा-दीपका(खटपट न्यूज)। नगर पालिका रोड दीपका में नवनिर्मित प्रतिष्ठान न्यू मधुबन रेस्टोरेंट का सोमवार को शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान के संचालक श्यामलाल पाल के पिता हरिराम पाल एवं चाचा भैय्यालाल पाल के द्वारा फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कटघोरा क्षेत्र के विधायक राज्यमंत्री दर्जा पुरुषोत्तम कंवर भी शामिल हुए एवं मधुबन परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी। संचालक श्यामलाल पाल के द्वारा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला कांग्रेस ग्रामीण उपाध्यक्ष भूषण कंवर सहित विशेष तौर पर उपस्थित तनवीर अहमद, विशाल शुक्ला, पार्षद गया प्रसाद चंद्रा, मो. रसूल, अशोक सिंह, रुद्र सिंह, जोखू प्रसाद पाल का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिजन व शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel