Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा न्याय के लिए कांग्रेस ने रखा मौन व्रत, किया प्रदर्शन

न्याय के लिए कांग्रेस ने रखा मौन व्रत, किया प्रदर्शन

कोरबा (खटपट न्यूज)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन व्रत रखकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक घंटाघर के समीप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष संतोष राठौर के नेतृत्व में मौन व्रत रखकर हाथरस में घटित दलित युवती मनीषा बाल्मीकि पर सामूहिक बलात्कार एवं जघन्य वारदात की समुचित जांच एवं उचित न्याय के लिए राष्ट्रपति के नाम कोरबा तहसीलदार सुरेश साहू को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान, पवन जांगड़े, रवि खूंटे, मो. शाहिद, विजय आनंद, दशरथ जांगड़े, अविनाश बंजारे, वीरेन्द्र सोनी, सीमा लाल पटेल उपस्थित थे।

Advertisement Carousel