रायपुर (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाया था। दोनों की पहचान फेसबुक पर हुई थी। शादी करने का वादा करके संबंध बनाता रहा। गर्भवती हुई तो धोखे से गर्भपात करा दिया। आदिवासी पीड़िता की शिकायत को महिला आयोग ने गंभीरता से लेते हुए पलाश अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अब महिला थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है। रायपुर की महिला थाना पुलिस शून्य पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधाकोरबा-बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास पहल प्रोजेक्ट निर्माण...
















