नेता प्रतिपक्ष अनूप के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी, भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

0 दीपका में गुंडागर्दी ने कांग्रेस का मूल चरित्र और परिपाटी को फिर सामने लाया : विकास महतो
कोरबा (खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह अन्य भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ दीपका नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के ऊपर कांग्रेसियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विषय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक ज्ञापन पत्र दिया तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को ज्ञापन सौंपने के उपरांत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो ने कहा कि विगत वर्षों में जिस प्रकार से कांग्रेसी शासनकाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर लगातार हमले किए जा रहे हैं, यह अत्यंत दुख और चिंता का विषय है। एक स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की हिंसक घटनाओं की का कोई स्थान नहीं है ।
जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दीपका नगर पालिका क्षेत्र में कुछ ठेकेदारों के द्वारा नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव के सामने यह विषय लाया गया की नगर पालिका दीपका में आज कुछ कार्यों की निविदा जमा करने का अंतिम दिन है लेकिन नगरपालिका के दरवाजे को पालिका अध्यक्ष के पति वह उसके गुर्गों के द्वारा बंद कर दिया गया है । निविदा जमा करने जाने पर उन ठेकेदारों के साथ धमकी व मारपीट करने की आशंका बताए जाने पर, नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव ने अपनी जिम्मेदारी समझ उनके साथ नगरपालिका कार्यालय जाने की बात कही। अनूप यादव जब नगरपालिका दीपिका के कार्यालय में पहुंचे तो वहां पहले से उपस्थित पालिका अध्यक्ष के पति व उसके गुर्गों के द्वारा हमला किया गया ।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के स्थान पर उसका कोई भी रिश्तेदार शासकीय कार्यालयों में उनके स्थान पर उपस्थित नहीं हो सकते हैं । लेकिन दीपिका पालिका अध्यक्षा के पति के द्वारा लगातार इन निर्देशों की अवहेलना की जाती है, और दीपका नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व अन्य लोगों के साथ अनुचित व्यवहार व तरीके से आदेश दिए जाते हैं । उपरोक्त व्यक्ति के ऊपर पूर्व में भी कई ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के साथ साथ पुलिस थानों में इनके ऊपर नामजद अपराध दर्ज है ।
उन्होंने अनुरोध किया की अनूप यादव के ऊपर किए गए प्राणघातक हमले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए, साथ ही साथ पूर्व के भी समस्त ऐसे मामलों को संज्ञान में लेते हुए, उन घटनाओं के अपराधियों को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाए । जिससे कि आम जनता में पुलिस व प्रशासन की अच्छी छवि का निर्माण हो सके और सामाजिक एवं अराजक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके । ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, महामंत्री टिकेश्वर राठिया, संदीप सहगल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, महामंत्री झकेन्द्र देवांगन, अजय चंद्रा, युवा मोर्चा से पंकज प्रजापति, पंकज सोनी, पीयूष गुरुदीवान, रामअवतार पटेल, सुजीत सिंह, सौरभ गुरुदीवान व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel