Friday, March 27, 2026
Home कोरबा नेताप्रतिपक्ष को अनिल ने भेंट किया गुलाब, बताई समस्याएं

नेताप्रतिपक्ष को अनिल ने भेंट किया गुलाब, बताई समस्याएं

कोरबा(खटपट न्यूज़)।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कोरबा प्रवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया ने गुलाब का फूल देते हुए स्वागत किया। सीएसईबी रेस्ट हाउस में क्षेत्र की समस्या पर अनिल चौरसिया और तिलकेजा सरपंच कुलसिंह कंवर ने अवगत कराया । सीएसईबी रेस्ट हाउस में धरमलाल कौशिक के साथ पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी , नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, मनोज मिश्रा,भाजपा जिला मंत्री प्रफुल्ल तिवारी,कोसाबाडी मंडल से अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा से उमा भारती सराफ ,ज्योति वर्मा ,रेनू चौरसिया, हेमलाल झारिया, सुभाष गुप्ता, सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी जोशीला स्वागत किये एवं जिले की समस्या से अवगत कराया गया ।

Advertisement Carousel