Monday, March 23, 2026
Home कोरबा निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया मतदान

निर्विरोध निर्वाचित पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया मतदान


कोरबा (खटपट न्यूज)। वार्ड क्रमांक 18 के निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने चारपारा कोहड़िया में मतदान किया। उन्होने सभी मतदाता भाई बहनों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
मतदान करने के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए नरेंद्र देवांगन ने कहा की कोरबा निगम चुनाव में सभी वार्डों में मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है, जो की अच्छे संकेत हैं। कोरबा शहर इस चुनाव में कांग्रेस को वोट की चोट देने जा रहे हैं। बढ़चढ़ कर जनता भाजपा को वोट दे रहें हैं। विशेषकर माताओं और बहनों में मतदान केंद्रों के बाहर जो लम्बी कतार लगी हुई है उससे संकेत साफ है की निगम में इस बार बदलाव निश्चित है।

Advertisement Carousel