Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ निर्देश : सभी तरह के आयोजनों में स्थल क्षमता के 50 प्रतिशत...

निर्देश : सभी तरह के आयोजनों में स्थल क्षमता के 50 प्रतिशत तक की अनुमति

रायपुर (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी। उपरोक्तानुसार निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

Advertisement Carousel