Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नियुक्ति: प्रवीण उपाध्याय बने नीति अनुसंधान और प्रशिक्षण कोरबा के जिला प्रभारी

नियुक्ति: प्रवीण उपाध्याय बने नीति अनुसंधान और प्रशिक्षण कोरबा के जिला प्रभारी

करतला(खटपट न्यूज़)। ।बरपाली के युवा नेता प्रवीण उपाध्याय को भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नीति,अनुसंधान और प्रशिक्षण का कोरबा जिला प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा भविष्य को देखते हुए नीति प्रशिक्षण तथा अनुसंधान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई है, जिसमें जिले से प्रवीण उपाध्याय को जिला का प्रतिनिधित्व करने की अवसर मिला है, जिस पर क्षेत्रवासी काफी खुश हैं और सभी ने प्रवीण उपाध्याय को नई जिम्मेदारी की बधाई दी है। प्रवीण उपाध्याय को यह जिम्मेदारी, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देश में प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू द्वारा दी गयी है। नीति अनुसंधान और प्रशिक्षण में युवाओं शामिल करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है । प्रवीण उपाध्याय अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं। इसी निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है ताकि क्षेत्र में पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराके प्रशिक्षित किया जा सके।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel