निधन : पूर्व साडाध्यक्ष एसडी सिंह, टीआई सुमत सोनवानी, नाप तौल निरीक्षक प्रधान नहीं रहे…

ठा.एसडी सिंह

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरोना के इस विकट दौर में न सिर्फ संक्रमण फैल रहा है बल्कि जिंदगी छिनकर परिवारों को गमजदा भी कर रहा है। रविवार-सोमवार के मध्य कोरबा साडा के पूर्व अध्यक्ष, होटल विश्राम रिजेंसी के संचालक, राजपूत क्षत्रिय समाज के संरक्षक ठा. एसडी सिंह का निधन हो गया। बेचैनी होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

टीआई सुमत सोनवानी

टीआई सुमत राम सोनवानी भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुये। उनके निधन की खबर से जिला पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ पड़ी।सुमत सोनवानी रक्षित केंद्र में तैनात होकर एसपी कार्यालय में विधानसभा सेल का काम देख रहे थे। दो दिन पहले निरीक्षक सुमत सोनवानी की अचानक तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी।उन्हें न्यू कोरबा कोविड हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां आज मौत हो गयी। उन्होंने कोरबा जिला के दीपका, कटघोरा, दर्री व बांकी मोंगरा थाना प्रभारी तथा जिला विशेष शाखा में सेवाएं दी।
कोरोना के इस तांडव ने नाप-तौल विभाग (विधिक माप विज्ञान विभाग) में पदस्थ वरिष्ठ निरीक्षक चन्द्रहास प्रधान की भी सांसें छीन ली। श्री प्रधान कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर पिछले 13 दिनों से बालाजी ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और जिंदगी की जंग आखिरकार रविवार को हार गए। दुखद यह भी है कि मूलतः महासमुंद जिले के सराईपाली निवासी श्री प्रधान की दो पुत्रियां हैं जिनमें से एक का 9 मई को मंडप है। उनके निधन से पूरे परिवार सहित शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। वे जिले में पिछले 6 वर्षों से सेवारत थे।

चंद्रहास प्रधान

Advertisement Carousel