Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा निदेशक तकनीकी एसके पाल को मिला बेस्ट डायरेक्टर तकनीक का अवार्ड

निदेशक तकनीकी एसके पाल को मिला बेस्ट डायरेक्टर तकनीक का अवार्ड

कोरबा (खटपट न्यूज)। जियोमाईनटेक संस्थान द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित 21वीं वार्षिक जियोमाईनटेक सिम्पोजियम के दौरान इनोवेटिव एक्सीलेंस अवार्ड के अंतर्गत एसके पाल को कॉरपोरेट मैनेजमेंट केटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर टेक्निकल चुना गया है।


विदित हो कि जियोमाईनटेक संस्थान द्वारा नई प्रौद्योगिकी, नए उपकरण, खान एवं खनन आधारित उद्योगों में सुरक्षा एवं प्रबंधन विषय पर दिनांक 23-24 अक्टूबर को वार्षिक सिम्पोजियम का आयोजन किया गया है। इसमें माईनिंग एवं मिनरल इंडस्ट्रीज के शीर्ष प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। वे कोरबा में चीफ जनरल मैनेजर के पद पर थे एवं अपना कार्यकाल बड़ी ही कुशलता के साथ निभाया।

Advertisement Carousel