
कोरबा,(खटपट न्यूज़)। शहर के मुख्य चौराहों में A type के highlevel cctv कैमरे आम जनता के सहयोग से लगवाए गए हैं। गौमाता चौक में 06, सीतामणी चौक में 04, राताखार चौक में 04, इतवारी बाजार परिसर में 08, सर्वमंगला पुल चौक में 04 कुल 26 highlevel कैमरे लगवाए गए हैं।. इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने व लोगों को जागरूक करने वाले आम नागरिकों को पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा भी उपस्थित रहे। एसपी ने कहा है कि अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने से निःसंदेह शहर क्षेत्र की निगरानी होगी व अपराधियों की धर पकड़ के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। टीआई ने सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।
















