
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी की ड्यूटी जिला कोविड कमाण्ड सेंटर में आगामी आदेश पर्यन्त तक लगाई गई है।
जारी कार्यालयीन संशोधित आदेश में कहा गया है कि जिले में कोरोना वायरस (COVID-19) के सामुदायिक स्तर पर संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिला कार्यालय कोरबा में जिला कोविड कमाण्ड सेंटर स्थापित किया गया है। तदानुसार उक्त
कोविड कमाण्ड सेंटर के समस्त कार्यों और गतिविधियों के लिए कुंदन कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को नोडल अधिकारी एवं सहयोग हेतु आशीष देवांगन, डिप्टी कलेक्टर को सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। तत्संबंध में जिला कोविड कमाण्ड सेंटर शाखा के कार्यों को Assist करने हेतु लक्ष्मीकांत कोरी, नायब तहसीलदार की ड्यूटी जिला कोविड कमाण्ड सेंटर में आगामी आदेश पर्यन्त तक लगाई जाती है। उक्तानुसार लक्ष्मीकांत कोरी, नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिले में की जा रही आवश्यक संबंधी समस्त कार्य का सफलतापूर्वक संपादन कराना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
बता दें कि श्री कोरी करतला तहसील में नायब तहसीलदार पदस्थ रहे जिनकी कार्यशैली और व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए विगत दिनों जिला अधिवक्ता संघ और करतला के अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन को शिकायत सौंपकर उन्हें हटाने की मांग जोरशोर से की थी।















