Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नायब तहसीलदार पवन कोसमा पदोन्नत होकर जांजगीर-चांपा के तहसीलदार पदस्थ, शासन ने...

नायब तहसीलदार पवन कोसमा पदोन्नत होकर जांजगीर-चांपा के तहसीलदार पदस्थ, शासन ने 13 नायब तहसीलदारों को दी पदोन्नति….देखें सूची

कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय के द्वारा 13 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया गया है। पदोन्नत करने के साथ ही सभी 13 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बतौर नई पदस्थापना पर भेजा गया है। इसके तहत कोरबा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार पवन कोसमा को भी पदोन्नति मिली है। वे तहसीलदार के रूप में जांजगीर-चांपा जिले के लिए स्थानांतरित किए गए हैं। पवन कोसमा इससे पहले कोरबा जिले की ही बरपाली तहसील में पदस्थ रहे और वहां से कोरबा तहसील में स्थानांतरित किया गया। वर्तमान जारी कोरोना संक्रमण काल में जिला प्रशासन के साथ पवन कोसमा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कटघोरा हॉट स्पॉट में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो या हाल फिलहाल में कोरोना से मृतकों के अंतिम संस्कार के दौरान उत्पन्न हुई कानून व्यवस्था, सभी मौकों पर जिला प्रशासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। उनके स्थान पर बलौदा बाजार-भाटापारा में पदस्थ नायब तहसीलदार मुकेश कुमार देवांगन को कोरबा भेजा गया है। वे यहां तहसीलदार के तौर पर आ रहे हैं।

Advertisement Carousel