Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा नशे में हेड कॉन्स्टेबल, कप्तान ने किया निलम्बित, कदाचरण बर्दास्त नहीं…

नशे में हेड कॉन्स्टेबल, कप्तान ने किया निलम्बित, कदाचरण बर्दास्त नहीं…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस चौकी जटगा थाना कटघोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक सत्यनारायण कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वह शराब के नशे में उल्टी-सीधी बातें करते हुए दिखाई दे रहा है। प्रधान आरक्षक द्वारा किये जा रहे कदाचरण एवं अशोभनीय कृत्य पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र कोरबा सम्बद्ध किया गया है ।
दरअसल मामला जटगा पुलिस चौकी के अंतर्गत रावा में सामने आया है जहां हवलदार सत्यनारायण कंवर ने नशे में एक दुकान में घुसकर महिलाओ से अभद्रता की। इसके बाद सड़क पर तमाशा करता रहा। प्रधान आरक्षक सत्यनारायण कंवर गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे रावा चौक के पास स्थित जयसवाल जनरल स्टोर पहुंचा और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब व्यवसाय की मां व पत्नी बाहर निकले तो हाथापाई के लिए उतारू हो गया। दुकान का संचालक सालिकराम जायसवाल उसे लगातार समझाता रहा लेकिन नशा इस कदर सिर पर चढ़कर बोल रहा था कि हवलदार को अधिकारियों की परवाह नहीं रही।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel