नशे में रफ्तार का कहर,1 की मौत, मासूम सहित 17 घायल

रायपुर(खटपट न्यूज़)। नशे में धुत्त एक युवक ने तेज रफ्तार कार से रविवार देर रात खूब उत्पात मचाया. आरोपी टिकरापारा होते हुए कार से लोगों को ठोकता रहा, जिसकी चपेट में 8 वर्ष की मासूम समेत 17 लोग आए. गुपचुप बेचकर घर जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नशेड़ी कार चालक युवक का नाम देवराज पाल है, आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस में उसके घर का पता मौलीपारा, तेलीबांधा लिखा हुआ है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी किसी अन्य व्यक्ति की कार क्रमांक सीजी 04 एमए 2200 से लोगों को ठोकते हुए भाग रहा था. इसी दौरान बस स्टैंड के पास भी उसने कई गाड़ियां को ठोका. वहीं पास में खड़ी पुलिस की पीसीआर वैन ने वहां से उसका पीछा करना शुरू किया, जिसके बाद वह भागते वक्त और तेज रफ्तार कार से लोगों को ठोकता गया. इसी दौरान पुरानी बस्ती इलाके में गुपचुप बेचकर अपने घर जा रहे लक्ष्मीकांत निवासी जालौन निवासी यूपी को ठोका.वह करीब 5-6 फीट ऊपर उछला और सिर के बल नीचे गिरा, इसी दौरान उसके ऊपर ठेला भी गिरा, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement Carousel