कोरबा(खटपट न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिले में मादक द्रव्यों और गांजे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही संबंधी निर्देश के परिपालन में एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने गांजा विक्रेता दो युवकों को पकड़ा है।

कोतवाली टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन बाईपास के पास पुलिस की टीम ने 2 लोगों को बिना नंबर की स्कूटी में आते पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम गजेंद्र यादव पिता कन्हैया यादव निवासी अमांडुला, मालखरौदा जिला जांजगीर-चांपा और ओमप्रकाश दास पिता स्वर्गीय संतराम निवासी अमरैय्यापारा बताया। तलाशी में स्कूटी की डिक्की से करीब एक किलो गांजा बरामद हुआ जिसे बेचने की फिराक में दोनों युवक घूम रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक लालन पटेल, प्रधान आरक्षक प्रवीण लाल, आरक्षक कंवल चंद्रा, चद्रकांत गुप्ता, दिलेर सिंह, दीपेश, अजय की सक्रिय भूमिका रही।
00 सत्या पाल 00(7999281136)















