
कोरबा(खटपट न्यूज़)। लॉकडाउन में नशे का सामान बेचने के लिए घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मानिकपुर चौकी अंतर्गत कृष्णानगर का निवासी राधेदास पिता सुभाषचंद्र दास 36 वर्ष कुसमुंडा थाना अंतर्गत आदर्शनगर के आसपास नशा के लिए उपयोग आने वाले मनोत्तेजक दवा को परिवहन कर बेच रहा था। इसकी सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को मिली थी। सूचना पर एसआई शिव कुमार धारी ने मातहतों के साथ युवक की तलाश शुरू की। नेहरूनगर एसबीआई चौक के पास यह संदेही युवक नजर आया जिसे पकड़कर पूछताछ किया गया। तलाशी में मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी-12बीडी-0174 में बैग के अंदर प्लास्टिक की थैली में रखे गए पाइवोनस्पॉस प्लस की कैप्सूल के 150 स्ट्रीप बरामद हुए। प्रत्येक स्ट्रीप में 8 कैप्सूल के हिसाब से कुल 1200 नग कैप्सूल, बिक्री रकम 2060 रुपए, परिवहन में लगी मोटर साइकिल, एक मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22 ग के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दूूूसरी ओर मामले में यह जांच का विषय है कि इतने पैमाने पर यह कैप्शूल उसने कहां से प्राप्त किया और इनका नेटवर्क क्या है? बता दें कि जिले के शहर और पश्चिमांचल क्षेत्रों में इस तरह के नशा का कारोबार कोई नया नहीं है, यह दूसरी बात है कि मुखबिर के टारगेट में ऐसे लोग अब ज्यादातर नहीं आ रहे।














