Friday, March 27, 2026
Home कोरबा नव पदस्थ कोतवाल ने ली चौकी प्रभारियों की बैठक, शहर में किया...

नव पदस्थ कोतवाल ने ली चौकी प्रभारियों की बैठक, शहर में किया पैदल भ्रमण

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा शहर के नवपदस्थ कोतवाल रामेंद्र सिंह ने आज पदभार संभाला। उनके द्वारा चौकी प्रभारी रामपुर राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी CSEB नवल साव के साथ बैठक की गई।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की मंशा से अवगत कराते हुए कोरबा शहर में चुस्त दुरुस्त पुलिसिंग करते हुए बीट प्रणाली को मजबूत करने,शहर में अधिक से अधिक संख्या में नए CCTV कैमरे लगवाने के साथ साथ आम जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए शहर में हो रहे अवैध कारोबार और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समझाइश दी गयी। मीटिंग के बाद शहर के महत्वपूर्ण चौक चौराहों का पैदल भ्रमण कर आम जनता से सीधे संपर्क स्थापित किया गया।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel