Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा नर्स और अपहर्ताओं का पता लगाने झोंकी ताकत, आईजी डांगी ने भी...

नर्स और अपहर्ताओं का पता लगाने झोंकी ताकत, आईजी डांगी ने भी डेरा डाला

कोरबा (खटपट न्यूज़)। जिले में एक नर्स का सरेशाम सरेराह अपहरण कर लेने के सनसनीखेज मामले में अपहरणकर्ताओं की तलाशी सहित नर्स की बरामदगी के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी वारदात की जानकारी मिलने के उपरांत शनिवार देर रात सीधे हरदी बाजार पहुंचे और घटनास्थल ग्राम भिलाई बाजार पीएससी के पास पहुंच कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा जहां रात में ही नाकाबंदी कर अज्ञात सफेद रंग की स्कार्पियो की तलाश शुरू कर दी गई थी वहीं सारी रात से लेकर आज भी प्रयास जारी है।विभिन्न बिंदुओं और विभिन्न दृष्टिकोण से इस अपहरण कांड की पड़ताल की जा रही है। आईजी रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने भिलाई बाजार में कैम्प किया हुआ है। पुलिस, साइबर सेल, विशेष टीम द्वारा संयुक्त रुप से इस मामले को सुलझाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
बता दें कि शनिवार रात लगभग 8:30 बजे हरदी बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम भठोरा की निवासी ओम साहू जो कि भिलाई बाजार के पीएससी में नर्स है, वह रात के शिफ्ट की ड्यूटी के लिए अस्पताल के गेट से कुछ पहले पहुंची ही थी कि सड़क पर रहने के दौरान एक अज्ञात स्कॉर्पियो में पहुंचे लोगों ने टक्कर मारकर स्कूटी को गिरा दिया। बड़ी तेजी से 2 लोग स्कॉर्पियो से निकले और ओम साहू को खींच कर स्कार्पियो को बिठाकर भाग निकले। ओम साहू बचाव में चीखती-चिल्लाती रही। इस घटनाक्रम से ओम साहू के परिजन जहां चिंतित और भयभीत हैं वहीं हर कोई उनके सकुशल बरामदगी की कामना कर रहा है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel