Friday, May 1, 2026
Home कोरबा नया बस स्टैण्ड में अवैध परिवहन व आपराधिक गतिविधियां, आईजी से लगाई...

नया बस स्टैण्ड में अवैध परिवहन व आपराधिक गतिविधियां, आईजी से लगाई यह गुहार

कोरबा (खटपट न्यूज)। नया बस स्टैण्ड से अवैध एवं बिना परमिट बसों का परिचालन तथा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर नियंत्रण हेतु अस्थायी पुलिस चौकी प्रारंभ करने पुलिस महानिरीक्षक से आग्रह किया गया है। टीपी नगर स्थित नया बस स्टैण्ड में स्थानीय बस के साथ अंतर्राज्यीय बसों का निरंतर आवागमन होता है। इस वजह से विभिन्न प्रदेशों के यात्री भी यहां आते हैं। कुछ बसों का यहां के बस एजेंटों द्वारा बिना परमिट के साथ-साथ परमिट नियमों का उल्लंघन कर अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा है। इस वजह से आए दिन नया बस स्टैण्ड में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो रही है।

इसके संबंध में एजेंटों व छग राज्य बस कर्मचारी संघ द्वारा परिवहन कार्यालय में कई बार शिकायत किया गया है किंतु किसी अप्रिय घटना का इंतजार करते हुए कोई कार्यवाही नहीं करना समझ से परे है। छग बस कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामप्यारे यादव एवं महासचिव पूर्व पार्षद सुशील गर्ग ने नया बस स्टैण्ड में यात्रियों एवं बस एजेंटों के सुरक्षार्थ अस्थायी पुलिस चौकी की अत्यंत आवश्यकता बताते हुए चौकी प्रारंभ करने का आग्रह किया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel