Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा नया बस स्टैंड में मचा बवाल, पुराने विवाद में जानलेवा हमला

नया बस स्टैंड में मचा बवाल, पुराने विवाद में जानलेवा हमला

घायल प्रेम स्वामी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सिटी कोतवाली के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर के नया बस स्टैंड में आज देर शाम खासा बवाल मच गया। यहां एक युवक पर 10-15 लड़कों ने जानलेवा हमला कर उसे काफी चोट पहुंचाई है। लहूलुहान हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक घटना रात करीब 9 से 10 बजे के मध्य की है। नया बस स्टैंड में मौजूद राताखार निवासी प्रेम स्वामी के साथ गुल्ली नंदा, अतुल मिश्रा सहित 10-15 लड़कों ने पुराने विवाद में मारपीट कर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि इनके बीच किसी बात का पुराना विवाद है। प्रेम स्वामी के सिर में गंभीर चोट आई है। घटनाक्रम को लेकर नया बस स्टैंड में काफी गहमा-गहमी मची रही। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम की सूचना उपरांत चौकी प्रभारी एसआई आशीष सिंह मातहतों के साथ पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रेम स्वामी के परिचितों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मारपीट की इस घटना में वे आरोपी भी शामिल हैं जो कोतवाली में पदस्थ आरक्षक किरीत पटेल के हत्याकांड में आरोपी बनाए गए व सजायाफ्ता हैं। इनका पुराना आदतन आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि प्रेम स्वामी की हत्या करने की नीयत से ये लोग आए थे। सभी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग परिजनों ने पुलिस से की है। एसआई आशीष सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel